कब खुल रहे है इटली के पेपर - Decreto Flussi Stagionali 2021

हर साल की तरह इस साल 2021 में भी सभी आस लगाए बैठे है की इटली के पेपर कब खुले और कब अप्लाई करे, जिससे रोजगार के लिए इटली आ सके। 


साधारण तौर पर ये इटली के सीजन वाले पेपर (इटली का वर्क परमिट / ग्रीन कार्ड) मार्च अप्रेल के महिने में खुल जाते है लेकिन पिछले साल कोरोना के चलते इसमें बहुत देरी हुई और ये अक्टूबर के महीने में खोले गए थे।  

इस साल भी सभी इसी इंतजार में है की अक्टूबर भी खत्म होने को आया लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना इस पर नहीं आई है।  

हालाकिं समय समय पर कही न कही से अफवाह जैसा आ ही जाता है की फलां महीने में पेपर खुल रहे है और ये अफवाहें कौन फैलाता है कैसे जन्म लेती है किसे इससे फायदा है कोई नहीं जानता।  

मुझसे भी लोग पूछते रहते है की हमने सुना है पेपर की डेट आ गई, मैं तुरंत सरकारी वेबसाइट, मंत्रालय की वेबसाइट सभी जगह चेक करता हूँ मुझे कही ऐसे खबर नहीं मिलती। 

हाँ अभी पिछले महीने इटली की एग्रीकल्चर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की थी कि जल्दी से पेपर खोले ताकि सीजन वर्कर इटली में आ सके।  

लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इस कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है।  

जैसे ही कोई आधिकारिक सूचना मिलती है आपको मेरे इस ब्लॉग और यूट्यूब चैनल  पर इसके बारे में जानकारी मिल जायेगी।  

सही जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग को विजिट करते रहे और मेरे यूट्यब चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन भी दबा दीजिये ताकि आपके पास तुरंत सही जानकारी पहुंच सके।  

मेरे यूट्यूब चैनल का लिंक Ram Ballu 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flussi Stagionali 2020 rashid kab milegi

Italy Season Work Permit - Decreto Flussi stagionale 2021 इटली का वर्क परमिट