Italy Season Work Permit - Decreto Flussi stagionale 2021 इटली का वर्क परमिट

इटली सरकार समय समय विदेशी नागरिकों के लिए अपने यहाँ रोजगार उपलब्ध कराती रहती है जिसके तहत विदेश में बैठे लोग इटली में आकर लीगल तरीके से रोजगार पा सकते है।  

इस प्रोसेस को इटली सरकार डेक्रेटो फ्लूसी (Decreto  Flussi) के जरिए पूरा करती है। 

Flussi stagionali 2021


इटली में परमानेंट जॉब के अलावा कुछ काम ऐसे होते है जिनके लिए साल के कुछ महीने ही अतिरिक्त ह्यूमन रिसोर्स की जरुरत होती है जैसे एग्रीकल्चर (खेती), ट्यूरिज्म (रेस्टोरेंट, होटल, समुद्र किनारे होने वाली व्यपारिक गतिविधियां) इन सबके लिए इटली सरकार हर साल Decreto Flussi  Stagionale  लाती है जिसके तहत अधिकतम 9 महीने का इटली का वीजा (वर्क परमिट, permesso di  soggiorno) मिलता है।  

अर्थात रोजगार के लिए इटली आने वाला व्यक्ति 9 महीने तक यहाँ लीगल तौर पर काम कर सकता है, इसके बाद यदि उसे आगे के लिए काम मिलता है तो अपने उसी सीजन वाले वर्क परमिट को परमानेंट वर्क परमिट में बदलने के लिए अप्लाई कर सकता है और यदि इटली सरकार द्वारा निर्धारित कोटे के तहत सीट उपलब्ध रहती है तो उस सीजन वाले वर्क परमिट को परमानेंट काम करने के वर्क परमिट में बदला जा सकता है।  

वर्ष 2020  में कोरोना और लॉकडाउन के बावजूद भी इस इटली सरकार ने अक्टूबर माह में फ्लूसी ओपन की थी जिसके पेपर अभी तक मिल रहे है।
 
वर्ष 2021 के लिए अभी ये आर्टिकल लिखे जाने तक इटली सरकार की तरह से इसकी घोषणा नहीं की गई है।  
हालाकिं लोगो के बीच इसकी चर्चा जनवरी माह से शुरू हो गई थी, कुछ लोग इसके लिए मनगढंत तारीखे भी बता देते है की इटली सरकार इस माह में इस वर्ष के सीजन वाले पेपर खोल राखी है और इटली आने के इच्छुक लोगो को अपने जाल में फंसा लेते है।  

ये आर्टिकल में लोगो को सही जानकारी मिल सके इसलिए लिख रहा हूँ, किसी गलतफहमी या बहकावें में ना आये, अभी तक इटली सरकार ने इसके लिए कोई तारीख की घोषणा नहीं की है।  






TAG:
इटली वर्क परमिट 
इटली के पेपर 
इटली सीजन वाले पेपर 
फ्लूसी 2021 
decreto flussi 2021 agricoltura
decreto flussi 2021 gazzetta ufficiale
इटली ९ मंथ पेपर ओपन डेट २०२०
इटली ९ मंथ पेपर ओपन डेट २०२१
इटली 9  मंथ पेपर ओपन डेट 2021 
https://flussistagionali.blogspot.com/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flussi Stagionali 2020 rashid kab milegi

कब खुल रहे है इटली के पेपर - Decreto Flussi Stagionali 2021