Decreto flussi 2022 जल्द आ रहा है नया डेक्रेटो फ्लूसी 2022
आखिरी बार इटली सरकार ने वर्ष 2020 में इटली के पेपर खोले थे जिसके तहत विदेश नागरिक लीगल तरीके से वर्क परमिट के साथ इटली में एंट्री कर इटली में काम कर सकते है। वैसे हर साल इटली सरकार ये पेपर खोलती है जिनसे इटली में लोग वर्क परमिट के साथ काम करने के लिए आ सके, यहाँ तक की 2020 में तो covid के चलते lockdown था और ज्यादातर काम काज बंद थे उसके बावजूद भी इटली सरकार ने ना केवल हर वर्ष की तरह फ्लूसी ओपन की बल्कि इटली में रह रहे इल्लीगल विदेशिओं के लिए सनातोरियो भी खोला था जिससे सभी इल्लीगल लोग अप्लाई करके यहाँ का रेजिडेंस परमिट (Permesso di soggiorno) ले सके। लेकिन किन्ही कारणों से इस वर्ष 2021 में इटली सरकार ये फ्लूसी समय पर ओपन नहीं कर सकी जिसका जिक्र खुद सरकार ने भी अपने बयान में किया था की हम 2021 में ये नहीं कर सके लेकिन अब 2022 के लिए इसे जल्द से जल्द करने की कोशिश कर रहे है जिससे समय पर वर्कर इटली में पहुंच सके। इसको लेकर मैंने अपने चैनल पर वीडियो पर भी अपलोड किया है जिसका लिंक निचे है Decreto flussi 2022 : In arrivo nuovo decreto ...