Decreto Flussi stagionali 2021 - इटली सीजन एग्रीकल्चर पेपर 2021

जैसा की आप सभी को पता है इटली में हर वर्ष सीजन वाले पेपर खुलते है।  

इटली में हर वर्ष ट्यूरिज्म (होटल और रेस्टोरेंट वगैरह) और एग्रीकल्चर (खेती) में अतिरिक्त Man power की जरुरत पड़ती है और जिसकी पूर्ती के लिए इटली सरकार बाहर से लोगो को बुलानी के लिए मंजूरी देती है जिसके तहत जिसे अतिरिक्त लोगो की जरूरत होती है वो आवेदन कर सकता है, ये सारा प्रोसेस ऑनलाइन होता है जिसे फ्लूसी स्ताज्योनाले (Flussi Stagionale) बोलते है, इसीलिए बहुत बार आपको ये शब्द सुनने  को मिलता है फ्लूसी, डेक्रेटो फ्लूसी, Decreto flussi stagionale. 

वर्ष 2020 में ये पेपर इटली सरकार ने अक्टूबर के महीने में ओपन किये थे, जिसके बारे में मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी पोस्ट किया था 


ब्लॉग के अलावा मैं मेरे यूट्यूब चैनल पर भी इटली वीजा और  इटली के लीगल पेपर की जानकारी देता रहता हूँ।  

अभी इस वर्ष अगस्त शुरू होने को आया लेकिन इटली सरकार की तरफ से decreto flussi 2021 agricoltura की कोई खबर नहीं है, सभी लोग बड़ी बेशब्री से डेक्रेटो फ्लूसी 2021 (flussi stagionale 2021) का इन्तजार कर रहे है लेकिन सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं होने की वजह से तरह तरह के कयास लगते रहते है।  

2020 की तरह ही जैसे ही कोई ओफिसिएल खबर होगी यहाँ ब्लॉग पर और मेरे यूट्यूब चैनल पर आपको जानकारी मिल जाएगी।  
 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flussi Stagionali 2020 rashid kab milegi

कब खुल रहे है इटली के पेपर - Decreto Flussi Stagionali 2021

Italy Season Work Permit - Decreto Flussi stagionale 2021 इटली का वर्क परमिट