Italy Season Work Permit - Decreto Flussi stagionale 2021 इटली का वर्क परमिट
इटली सरकार समय समय विदेशी नागरिकों के लिए अपने यहाँ रोजगार उपलब्ध कराती रहती है जिसके तहत विदेश में बैठे लोग इटली में आकर लीगल तरीके से रोजगार पा सकते है। इस प्रोसेस को इटली सरकार डेक्रेटो फ्लूसी (Decreto Flussi) के जरिए पूरा करती है। इटली में परमानेंट जॉब के अलावा कुछ काम ऐसे होते है जिनके लिए साल के कुछ महीने ही अतिरिक्त ह्यूमन रिसोर्स की जरुरत होती है जैसे एग्रीकल्चर (खेती), ट्यूरिज्म (रेस्टोरेंट, होटल, समुद्र किनारे होने वाली व्यपारिक गतिविधियां) इन सबके लिए इटली सरकार हर साल Decreto Flussi Stagionale लाती है जिसके तहत अधिकतम 9 महीने का इटली का वीजा (वर्क परमिट, permesso di soggiorno) मिलता है। अर्थात रोजगार के लिए इटली आने वाला व्यक्ति 9 महीने तक यहाँ लीगल तौर पर काम कर सकता है, इसके बाद यदि उसे आगे के लिए काम मिलता है तो अपने उसी सीजन वाले वर्क परमिट को परमानेंट वर्क परमिट में बदलने के लिए अप्लाई कर सकता है और यदि इटली सरकार द्वारा निर्धारित कोटे के तहत सीट उपलब्ध रहती है तो उस सीजन वाले वर्क परमिट को परमानेंट काम करने के वर्क ...