Decreto flussi stagionali 2019 in ritardo - सीजन वाले पेपर में हो रही है देरी

इटली की सबसे बड़ी एग्रीकल्चर एशोशिएशन कोल्दिरेत्ति (Coldiretti) ने फलूसी स्ताज्योनाले में देरी हो रही है को लेकर चिंता जताते हुए इटालियन सरकार से अपील की है की जल्द जल्द क्लिक डे के लिए तारीख की घोषणा करे।  क्लिक डे के अभाव में खेती में नुक्सान होने की संभावना है। (News Link in Italian)

इटली में खेती के लिए अप्रेल से लेकर अक्टूबर नवंबर तक अतिरिक्त man  power  की जरुरत होती है और उसके लिए सभी किसान हर वर्ष फ्लूसी स्ताज्योनाले (सीजन वाले पेपर) का इतंजार करते रहते है, ताकि उन्हें काम पैसों में और बिना पूरे साल का एग्रीमेंट  किये कुछ महीनों के लिए अतिरिक्त काम करने वाले मिल सके।  

वर्ष 2018 में सीजन वाले पेपर जनवरी माह में जमा हो जाने से सभी एग्रीकल्चर फर्म को समय पर अतिरिक्त काम करने वाले मिल गए थे, लेकिन इस वर्ष आज 11 मार्च को भी फॉर्म कब जमा होने है ये तारीख सरकार की तरफ से फिक्स नहीं होने के कारण सभी किसान चिंतित है।


कोल्दिरेत्ति (Coldiretti) के बाद अब Councilor Achille Spinelli ने भी सरकार से मार्च अंत से पहले ऑनलाइन फॉर्म भेजने की तारीख की घोषणा करने की अपील की है।  स्पिनेल्ली का भी कहना है की उनके राज्य में इस सीजन वाली फ्लूसी के अभाव में खेती और ट्यूरिज्म से सम्बंधित व्यवसाय को नुक्सान हो रहा है क्योंकि उनके पास काम करने वाले नहीं है।

21 फरवरी को सरकार की तरफ मंत्री मत्तेओ साल्विनि ने इस साल भी हर फ्लूसी की घोषणा कर दी थी और कोटा निर्धारित कर दिया था, लेकिन आज 22 मार्च तक भी सरकार की तरफ से इस पर फाइनल तारीख की घोषणा हुई जिस दिन फॉर्म ऑनलाइन भेज सकते है।


इस तरह इस वर्ष इन 9 महीने वाले पेपर में देरी हो रही है।


आशा है जल्द ही मार्च महीने के अंत से पहले पहले सरकार अपनी तरफ से तारीख की घोषणा कर देगी।



फ्लूसी स्ताज्योनाले से सम्बंधित कोई भी खबर होगी वो मैं मेरे इस ब्लॉग और मेरे यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित करता रहूँगा, आपके भी यदि कोई सवाल है तो आप मुझे यहाँ ब्लॉग में कमेंट बॉक्स में या फिर मेरे यूट्यब चैनल पर कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।


Ram Kiroriwal - Decreto Flussi Stagionale 2019
Youtube - Ram Ballu
आप तक सभी जानकारी सही समय पर पहुंच सके लिए मेरे यूट्यब चैनल को सब्स्क्राइब कर लीजिये ताकि वीडियों अपलोड होते ही आपके पास नोटिफिकेशन पहुँच सके।

मैं आपके सभी सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करूँगा।


टिप्पणियाँ