Decreto Flussi 2019 - Flussi Stagionali Italy - Italy Documents

Flussi stagionali 2019
इटली में जॉब कर रहे सभी विदेशियों का एक ही अपना होता है, अपने रिश्तेदार, परिवार, दोस्तों को भी इटली लेकर आना ताकि उन्ही की तरह वो भी अच्छा जॉब पाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर उन्हें वो सब कुछ दे सके जो उन्हें देना चाहते है।



इसके लिए इटली सरकार समय समय पर एक कानून (जिसे इटालियन में Decreto Flussi देक्रेतो फ्लूसी कहते है) लाकर काम करने के इच्छुक विदेशियों को इटली में काम करने का मौका देती है, जिसके तहत इटली से कोई भी व्यक्ति जिसके पास जॉब है/जिसे किसी एम्प्लोयी (वर्कर, काम करने वाले) की जरुरत हो वो इटली में रहने वाले या फिर विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति को जॉब ऑफर कर सकता है।

इटली में रहने वाले ज्यादातर विदेशी इसी अवसर का इन्तजार करते रहते है और जब ये अवसर आता है तो जहाँ वो काम कर रहे होते है या फिर उनकी जान पहचान में किसी को नए वर्कर/एम्प्लोयी की जरुरत होती है उससे  अपने परिवार के उस व्यक्ति के लिए आग्रह करते है फिर वो अपनी जरुरत के अनुसार देखता है यदि सच में वो व्यक्ति उसके लिए उपयुक्त होता है तो उसे जॉब ऑफर कर देता है और इस तरह नया वर्कर इटली आ जाता है।



पहले हर क्षेत्र में विदेशी आकर जॉब कर सकते थे, लेकिन अभी जब से पूरी दुनिया आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के दौर से गुजरी है जिसमे इटली भी शामिल है तब से इसे कुछ क्षेत्रो तक ही सिमित कर दिया गया।

अब केवल वही लोग विदेशी व्यक्तियों को नौकरी का मौका प्रदान कर सकते है जिनका काम सीजन पर निर्भर करता है, जैसे सबको पता है इटली में खेती बहुत होती है और लगभग मार्च-अप्रेल से लेकर सितंबर-अक्टूबर तक खेती में अतिरिक्त लोगो की जरुरत होती है, तो इस अतिरिक्त काम के लिए वो विदेशी व्यक्ति को अधिकतम 9 माह तक जॉब दे सकते है। इसे देक्रेतो फ्लूसी स्ताजोनाले के नाम से जाना जाता है।




वर्ष 2019 के लिए इटली सरकार ने देक्रेतो फ्लूसी स्ताजोनाले के लिए हाँ कर दी है, लेकिन अभी तक इसके लिए आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं है की जो जल्द ही कर देंगे।

मैं आप सभी के लिए इससे सम्बंधित हर खबर और उसके बाद जो भी प्रक्रिया होगी उसकी सारी जानकारी मेरे यूट्यब चैनल और इस ब्लॉग के जरिये देता रहूंगा। अगर पाठको के कोई भी सवाल हो तो वो यूट्यब चैनल में वीडियो के निचे कमेंट में पूछ सकते है।


इसके लिए आप सभी सबसे पहले मेरे चैनल को सब्स्क्राइब करे और वीडियों को लाइक करे।

मेरे युटुब चॅनेल का लिंक https://www.youtube.com/channel/UCij0NAg29o7KWD4iVO2Q2kw

इसमें मैंने Flussi Stagionali 2019 - फ्लूसी सीजन वाली के नाम से अलग से सेक्शन बना दिया है जिसमे आपको केवल इसी से सम्बंधित वीडियो मिलेंगी।


 https://www.youtube.com/playlist?list=PLF8BnPbfiK5PEY6xtcvKOz86KeIBPKDH5


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Flussi Stagionali 2020 rashid kab milegi

कब खुल रहे है इटली के पेपर - Decreto Flussi Stagionali 2021

Italy Season Work Permit - Decreto Flussi stagionale 2021 इटली का वर्क परमिट