Flussi Stagionali 2019
खुशखबरी - खुशखबरी - खुशखबरी
इटली की नई सरकार ने वर्ष 2019 के लिए flussi के लिए हाँ कर दी है।
इटली के Deputy Prime Minister और Minister of the Interior Matteo Salvini ने वर्ष 2019 के लिए हर वर्ष की तरह Flussi Stagionali के लिए हाँ कर दी है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीस हजार के लगभग विदेशी सीजन के काम (इटली में हर वर्ष 4-5 महीने सीजन के काम होते है जैसे जुलाई अगस्त सितम्बर के महीने में सभी रेस्टोरेंट, agriturismo, खेती आदि में अतिरिक्त लोगो की जरुरत होती है, इसके बाद ये काम कम हो जाते है तो ऐसे में इन काम को करने वाले लोग आसानी से इटली में उपलब्ध नहीं होते है और इटालियन सरकार हर वर्ष बाहर से इन कुछ महीनों के लिए लोग आ सके और ये काम कर सके फ्लुसी की घोषणा करती है) के लिए इटली आ सकेंगे।
नयी सरकार बनने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे की शायद ये सरकार इस वर्ष Flussi Stagionali की घोषणा ना करे, लेकिन अभी पिछले सप्ताह सरकार ने इसके लिए हाँ कर दी है लेकिन इस बार नियमों में काफी बदलाव किया जाएगा।
सरकार की तरफ से Minister of the Interior Matteo Salvini ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2019 के लिए भी वर्ष 2018 की तरह फ्लूसी सताज्योनाले के लिए 30850 पोस्ट का कोटा तय किया है लेकिन इस बार नियमों में कुछ फेर बदल किया जाएगा, नियमों में फेर बदल का हिंट देते हुए साल्विनी ने बताया की इस साल उन देशों को प्राथमिकता दी जायेगा जिन देशों का उनके देश के नागरिकों को वापस भेजने का इटली के साथ समझौता है।
इसके अतिरिक्त और क्या क्या बदलाव इस वर्ष फ्लूसी में किये जाएंगे उनकी जानकारी जिस दिन तारीख की घोषणा होगी उसके साथ ही आएगी।
जल्द ही इसकी पूरी जानकारी (कब फॉर्म जमा होंगे, कौन जमा कर सकता है, कैसे फॉर्म भरना है आदि) आ जाएगी, और मैं पूरी कोशिश करूँगा की हर जानकारी आप तक उपलब्ध करा सकूँ।
समय पर सभी जानकारी आप तक पहुँच सके इसके लिए इसके लिए मेरे यूट्यूब चैनल को फॉलो, मैं सभी जानकारियों का वीडियों बनाकर आप सभी के लिए उपलब्ध कराता रहूँगा, फॉलो के साथ ही बैल आइकोन को भी दबाये ताकि वीडियो अपलोड होते ही आप तक नोटिफिकेशन पहुंच सके।
Youtube channel पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे https://www.youtube.com/channel/UCij0NAg29o7KWD4iVO2Q2kw
अभी एक वीडियों अपलोड कर चुका हूँ, कृपया वीडियों को लाइक करे अधिक से अधिक शेयर करे और उस पर कमेन्ट करे ताकि मैं समझ सकूं की मुझे ये वीडियों बनाने की मेहनत करनी भी चाहिए या नहीं।
https://flussistagionali.blogspot.com/

sir, kya aap bata sakte hai form kab tak jama honge. ye flussi hai ya sanatorio. italy ke document khul gaye bata rahe hai. mere husband india me hai unhe bulana hai please reply kare
जवाब देंहटाएंनमस्ते नमिता जी, अभी तारीख़ की घोषणा नहीं हुई, पर जल्द ही जो जाएगी, आप मेरे यूट्यूब चैनल को फॉलो करती रहे और नोटिफिकेशन के लिए Bell आइकॉन भी प्रेस कर दीजिये ताकि जैसे ही मैं वीडियो अपलोड करू आपके पास मेसेज आ जाये
हटाएंमैं पूरी जानकारी यहाँ पर उपलब्ध कराता रहूँगा, फिर भी आपके कोई सवाल हो तो आप कमेंट में लिख देना